बकेवर/फतेहपुर । उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की संबद्ध इकाई बकेवर व्यापार मण्डल की सदस्यता उपरान्त संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व बकेवर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित के नेतृत्व में 213 सदस्य व्यापारियों को संगठन का प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बकेवर के सम्मानित व्यापारी बंधुओ को प्रमाणपत्र वितरित करते उनकी समस्याएं सुनी व निराकरण हेतु प्रयास का वादा किया ।
कहा व्यापारियों के हितों व उनके मान सम्मान की रक्षा हेतु संगठन वचनबद्ध हैं । बकेवर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित ने कहा कमेटी का विस्तार करके शीघ्र द्वितीय चरण का सदस्यता अभियान जारी करेगे व 500 व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य पूर्ण करेंगे ।
प्रमाणपत्र वितरण में प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुमार सिंह ,सुत्तन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सोनी जिला महामंत्री विनोद साहू उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह चौहान बकेवर महामंत्री अखिलेस साहू उपाध्यक्ष मो० शकील राज तिवारी सहित बकेवर पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।
