फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) जिला प्रबन्धक उ०प्र० अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी०एम०-अजय) के घटक ग्रान्ट-इन-एड (सहायता अनुदान) अन्तर्गत आज यू०पी०कॉन, बुटीक व्यवसाय प्रशिक्षण हेतु रामऔतार सिंह, महाविद्यालय शेषपुर उनवा (भिटौरा रोड, बिसौली चौराहा) फतेहपुर 212601 परिसर में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को टू/श्री व्हीलर सर्विस मैकेनिग का प्रशिक्षण आरम्भ किया गया ।
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ अभिजीत भारती सदस्य राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के द्वारा किया गया । इस अवसर प्रदीप कुमार, प्रशिक्षण प्रभारी/कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार कुशवाहा, श्रीमती वन्दना, सर्वेश पटेल,श्रीमती शिवानी,रविशंकर,देवेन्द्र कुमार तथा सुश्री शिवांगी शुक्ला सहित प्रशिक्षणकर्ता और प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहे ।
