बकेवर/फतेहपुर । वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज बकेवर पुलिस ने थाना बकेवर जनपद फतेहपुर से संबंधित वारंटी अभियुक्त अंकित पुत्र रमाशंकर उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम माधौपुर थाना बकेवर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय उपनिरीक्षक रजनीश पाण्डेय, कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार शामिल रहे ।
