फतेहपुर । मलवा विकास खंड के विभिन्न गांवो में समाजसेवी संस्था पूर्विन माता सेवा समिति द्वारा बढ़ती सर्दी को देखते हुए गरीब निराश्रित पीड़ित, असहाय लोगों को चिन्हित करके जरूरतमंद एक दर्जन लोगों को दूसरे दिन भी कंबल वितरित किया गया ।
समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह परिहार ने कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा । गरीबों और निराश्रित,पीड़ित,जरूरतमंद लोगों को कंबल देकर के उन्हें राहत प्रदान की जा रही है । इसी तरीके आगामी दिनों में बढ़ती सर्दी को देखते हुए चौडगरा चौराहे में चाय वितरण तथा जनवरी में खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा ।जिससे लोगों को राहत दी जा सके ।
इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान,आरपी तिवारी ,जवाहर,अनुज तिवारी आलोक गौड़, सौरभ तिवारी,प्रकाश तिवारी, केपी सिंह, बुद्धराज साहू आदि लोग मौजूद रहे ।
