अजमेर । ऑनलाइन गेम खेलते हुए बेटे की एक व्यक्ति से दोस्ती होना मां के लिए भारी पड़ गया । इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत के बाद आरोपी ने विश्वास जीतकर बेटे की मां की ई-मेल आईडी और पासवर्ड हासिल कर लिए । इसके बाद बिना ओटीपी के अलग -अलग ट्रांजेक्शन कर 10 लाख 85 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए ।
पीड़िता की शिकायत पर अजमेर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।
