बिन्दकी/फतेहपुर । दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल दो लोग घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । एक दुर्घटना में बड़ा हादसा बच गया वरना मामला जानलेवा हो सकता था । घना कोहरे के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है । यातायात प्रभावित हो रहा है ।
जानकारी के अनुसार कस्बे के समीप मां ज्वाला देवी मंदिर के निकट बाइपास तिराहे का । मां ज्वाला देवी मंदिर के निकट बाइपास तिराहे में मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे कोहरे के कारण डीसीएम गाड़ी तथा पिकअप गाड़ी में आमने-सामने तेज टक्कर हो गई । दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया । मौके पर भीड़ लग गई । दुर्घटना में डीसीएम गाड़ी में सवार विनोद सिंह राजपूत उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ तथा उनके चचेरे भाई दिलीप सिंह राजपूत उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्वर की सुखनंदन दोनों निवासी ग्राम चंदीपुर थाना हुसेनगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गए । दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया ।
इस मामले में घायल विनोद सिंह राजपूत ने बताया कि वह और उसके चचेरे भाई दिलीप सिंह राजपूत डीसीएम गाड़ी में सवार होकर कानपुर जा रहे थे । डीसीएम गाड़ी फतेहपुर से सीधे कानपुर जाना था लेकिन डीसीएम चालक किसी कारण से बिन होकर गाड़ी लेकर जा रहा था। तभी सामने से आ रही पिकअप गाड़ी में आमने-सामने तेज चक्कर हो गई । इस मामले में पिकअप गाड़ी चालक ने बताया कि पिकअप गाड़ी में कोरियर का सामान लगा था और कानपुर से बिंदकी की ओर जा रहा था । तभी बिन्दकी के पास मां ज्वाला देवी मंदिर के निकट सामने से आ रही डीसीएम गाड़ी में कोहरे के कारण टक्कर हो गई । उधर बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में मंगलवार की सुबह लगभग 9:00 बजे घने कोहरे के कारण बांदा से कानपुर जनपद की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने फतेहपुर से सरकारी खाद्यान्न लादकर जहानाबाद कस्बा जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में तेज टक्कर मार दिया । टक्कर इतनी तेज थी कि सरकारी खाद्यान्न से लदी बोरियो सहित ट्रैक्टर की ट्राली बाईपास चौराहे में पलट गई । दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया । लोगों की भीड़ लग गई । ग्रामीण एकत्र हो गए । काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों की सहायता से ट्रैक्टर में रस्सा बांधकर ट्राली को सीधा किया गया । ग्रामीणों ने सहायता करते हुए सरकारी खाद्यान्न की बोरियों को ट्राली में लदवाया । खुशकिस्मती रही की बड़ा हादसा टल गया वरना मामला जानलेवा भी हो सकता था ।
ट्रैक्टर चालक ने बताया कि डंपर चालक ट्रैक्टर की ताली में टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार से निकल गया उसने बताया कि डंपर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेजी से गाड़ी भगाते हुए सरकारी खाद्यान्न से भारी कई बोरिया के ऊपर गाड़ी का पहिया चढ़ा कर भाग निकला ।
बताते चलें कि जिसमें दुर्घटना हो गई उसमें घना कोहरा था । खुश किस्मती थी कि कोई अन्य वाहन नहीं टकराये नहीं तो दुर्घटना और भी बड़ी हो सकती थी । क्योंकि मामला बाईपास में बीच चौराहे का था । गाने कौर के कारण कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था कई अन्य गाड़ियां भी दुर्घटना के बाद टकराते टकराते बची ।
