हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है । दिल्ली की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई राज्यों से अनुरोध किया था कि वे दिल्ली को ऑक्सीजन उपलब्ध कराएँ ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के आग्रह पर हमारी सरकार दिल्ली को ऑक्सीजन की आपातकालीन आपूर्ति करेगी।
कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन का भारी संकट चल रहा है, जो चिंताजनक है।
संकट की इस घड़ी में हिमाचल दिल्ली को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।
— Jairam Thakur (मोदी का परिवार) (@jairamthakurbjp) April 26, 2021
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मदद के लिए आभार जताया है ।
जयराम जी, आपकी इस मदद के लिए तहे दिल से शुक्रिया https://t.co/lJtJ5XYkWE
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 26, 2021
