मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पर तंज कसा है (फ़ाइल फ़ोटो) ।
महाराष्ट्र । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी है ।
पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि “वे ऐसा माहौल बना रहे हैं । जैसे रूस और यूक्रेन साथ में आ गए हों और जे़लेंस्की और पुतिन बात कर रहे हैं ।”
दरअसल बुधवार को राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने सियासी गठबंधन की घोषणा की । इसी पर सीएम फडणवीस ने तंज कसा है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण दोनों दल खुद को कमज़ोर कर चुके हैं और उन्होंने अपना वोट बैंक खो दिया है ।
उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां अपना अस्तित्व बचाने के लिए साथ में आईं हैं और इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ने वाला है ।
इस गठबंधन के बाद राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) एक साथ मिलकर नगर निगम चुनाव लड़ेंगी ।
