केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के फेज़ 5ए को मंज़ूरी दे दी है ।
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस परियोजना की लागत 12,015 करोड़ रुपये होगी । प्रस्तावित विस्तार के तहत मेट्रो नेटवर्क में 16 किलोमीटर की नई लाइन जोड़ी जाएगी । जिसमें कुल 13 स्टेशन होंगे इनमें 10 स्टेशन अंडरग्राउंड और तीन एलिवेटेड होंगे । कैबिनेट के फ़ैसलों की जानकारी देते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस विस्तार परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है । दिल्ली मेट्रो के फेज़ 5-ए में तीन लाइनें होंगी । इनमें राम कृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ,एयरोसिटी से एयरपोर्ट टर्मिनल- 1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक की लाइनें शामिल हैं ।
