फतेहपुर : यूपी के फतेहपुर जिले में अपह्रत युवक का सातवें दिन कोई पता नहीं चल सका । एसपी राजेश कुमार सिंह ने हल्का दारोगा व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया । घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है ।
बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी को 19 जनवरी को आधा दर्जन लोगों ने अपह्रत कर लिया था । पुलिस,फायर बिग्रेड व आपदा प्रबंधन बल ने दो दिनों पांडु नदी में रेस्क्यू किया कोई सफलता नहीं मिली । घटना को लेकर देवमई पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश सिंह यादव व सिपाही संजय पर आरोपियों से सांठगांठ के आरोप लगे थे ।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने उक्त दारोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया ।
सीओ बिंदकी योगेंद्र मलिक ने दोनों के लाइन हाजिर की पुष्टि की है । वहीं आपदा प्रबंधन बल टीम के प्रभारी महेंद्र नाथ ने बताया कि दो दिनों तक नदी मे रेस्क्यू चला । युवक का शव नहीं बरामद हुआ । घटना को लेकर ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश है ।
