कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा गांव में बीती रात चोरों ने एक हाता से तीन भैंसें चुरा लीं ।
वही मिली जानकारी के अनुसार नगरा गांव निवासी सुनील कुशवाहा पुत्र गोधन कुशवाहा ने बताया कि रात में भैंसों को चारा खिलाकर वह घर चले गए थे । जब सुबह हाता पहुंचे तो उन्हें देख की मेन गेट का ताला खुला था । अंदर जाकर देख तो तीन भैंसें गायब थीं ।
वही सुनील कुशवाहा ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई । पीड़ित ने बताया कि चोर भैंसों की जंजीरें खोलकर ले गए । चोरी हुई तीनों भैंसों की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है ।
ग्रामीणों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में चोरी की वारदातें बढ़ जाती हैं और पुलिस गश्त भी नहीं करती, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं । वही सुनील कुशवाहा ने अपनी भैंसों की तलाश में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी है ।
वही सरसौल चौकी प्रभारी तेजवीर सिंह परमार ने बताया कि एप्लीकेशन मिली है जांच की जा रही है क्षेत्र लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहा है ।
