कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंबुरिहा गांव रहने वाले छात्र ने फांसी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।वह असम में रहा कर सेना की तैयारी कर रहा था । वही सोमवार देर रात्रि को छात्र का शव उसके महाराजपुर थाना के बंबुरिहा गांव स्थित घर लाया गया । जहां मंगलवार सुबह दीपू यादव (23) का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार दीपू यादव का शव असम के डिब्रूगढ़ में 27 दिसंबर की शाम फंदे पर लटका मिला था । वही दीपू की बुआ ने बताया कि बंबुरिहा के रहने वाले एक सेना के जवान की बेटी से दीपू का लव अफेयर हो गया था । इसी रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया था । वह हफ्ते भर पहले 23 दिसंबर को दीपू गांव से असम गया था । जब दीपू घर आया था तो बहुत परेशान था । जब मैं उससे पूछा क्यों परेशान होतो उसने बताया था कि गांव की रहने वाली लड़की बहुत परेशान कर रही है । वह लड़की मुझसे कह रही थी कि शादी करो, नहीं तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगी । तुम्हारे घर वालों को पुलिस केस में फंसवा दूंगी । आगे दीपू की बुआ नेबताया कि लड़की के घरवालों को दीपू के प्रेम संबंध के बारे में पता चल गया था वो लड़की से दूरी बनाने के लिए धमका रहे थे । इस कारण दीपू डर गया और सुसाइड कर लिया।दीपू के पिता राम सिंह यादव ने कहा कि मेरा बेटा पढ़ाई में अच्छा और मिलनसार स्वभाव का था । करीब तीन साल पहले उसकी लड़की से दोस्ती हुई थी । इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए । वही हालात बिगड़ने लगे और दीपू तनाव में रहने लगा । अब परिजनों ने महाराजपुर थाने में शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है ।
वही महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले से संबंधित शिकायत मिली है । जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
