कानपुर । नगर की नरवल तहसील में महाराजपुर विधानसभा के विधायक सतीश महाना की क्षेत्रीय विकास योजना के तहत तहसील परिसर में एक सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया गया ।
यह शौचालय अधिवक्ताओं,तहसील कर्मियों और आमजन के उपयोग के लिए बनाया गया है । इस मौके में विधायक सतीश महाना के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी ने सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया गया ।
वही सुलभ शौचालय के निर्माण कार्य लगभग 11 लाख रुपये से किया गया है । इस सुलभ शौचालय निर्माण उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वाराकराया गया है । इस मौके पर सुरेंद्र अवस्थी ने कहा कि यह पहल खुले में शौच की समस्या को कम करने की है ।
उन्होंने कहा कि यह शौचालय आमजन को सुरक्षित,साफ-सुथरा और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा । जो भारत की स्वच्छता क्रांति का एक अहम हिस्सा है ।
इस मौके पर एडवोकेट विकास शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन के निर्माण के लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । यह प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को संबोधित था और इसे विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी को सौंपा गया ।
वही सुरेन्द्र अवस्थी ने आश्वासन दिया कि वे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान से इस संबंध में बात करेंगे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी ।
कार्यक्रम में एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा ,जिला मंत्री विनय मिश्रा,बार एसोसिएशन नरवल के अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह,महामंत्री शंकर शरण शुक्ला सहित अधिवक्ता बलवेन्द्र सिंह,ओम प्रकाश,पुष्पेन्द्र कुमार,धर्मेन्द्र त्रिपाठी,विपुल मिश्रा,अभिषेक अवस्थी, अतुल दीक्षित, नीरज दीक्षित,अनुराग दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे ।
