बिन्दकी/फतेहपुर । ससुराल आए युवक ने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । घर के लोगों ने शोर सुन तो जाग गए आरोपी युवक को महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया 112 नंबर पुलिस को सूचित कर पुलिस के हवाले कर दिया । वहीं गंभीर महिला को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव में ससुराल आए युवक आलोक कुमार निवासी ग्राम सलेमपुर थाना व जनपद कौशांबी ने शनिवार व रविवार की मध्य रात करीब 01 बजे अपनी पत्नी रूबी देवी उम्र लगभग 25 वर्ष के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया । पति द्वारा की गई मारपीट से महिला के चेहरे में तथा गर्दन में गंभीर चोट आई जिसके चलते उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद रविवार की सुबह जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया ।
उधर मारपीट करने के आरोपी महिला रूबी देवी के पति आलोक कुमार को मायके पक्ष के लोगों तथा ग्रामीणों ने मिलकर पकड़ लिया और 112 नंबर पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया ।
बताते चलें कि महिला रूबी देवी पुत्री घनश्याम उर्फ छन्नू की शादी 11 महीने पहले आलोक कुमार निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कौशांबी जनपद कौशांबी के साथ हुई थी । मायके पक्ष के लोगों का आरोप था कि उसका पति आलोक कुमार अक्सर अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ मारपीट करता है ।
बताया गया कि शुक्रवार को आरोपी आलोक कुमार अपने ससुराल जाफराबाद गांव आया था । शनिवार व रविवार की मध्य रात करीब 1:00 बजे आलोक कुमार ने अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर दिया । इस मामले में कोतवाली बिन्दकी पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
