बिन्दकी/फतेहपुर । किसान का शव खेत में पड़ा देखा गया तो हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की रारी खुर्द गांव में गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे किसान अजय कुमार पटेल उर्फ गुड्डू पटेल उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र रामबाबू पटेल का शव खेत में पड़े देखा गया तो हड़कंप मच गया । देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है । पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा ।
वही परिजनों ने बताया कि किसान अजय कुमार पटेल उर्फ गुड्डू पटेल बुधवार की रात को खेत में पानी लगाने गए थे । इसके बाद रात में वापस घर नहीं आए । सुबह खेत में मृत अवस्था में पड़े मिले । किसान की मौत के बाद परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे ।
