कानपुर । नगर के सरसौल विकासखंड की ग्राम पंचायत पुरवामीर और सिकठिया में सीसी सड़क शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़कों का उद्घाटन किया ।
वही ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर ने पुरवामीर गांव स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने म्यार बाबा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए । इसके बाद पुरवामीर में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया ।
पुरवामीर में ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गौतम और पूर्व प्रधान वंदना सिंह गौतम ने मुख्य अतिथि डॉ. विजय रत्ना तोमर और विशिष्ट अतिथि रोहित तोमर को 21 किलो की माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
वहीं सिकठिया गांव में ग्राम प्रधान आकाश सिंह चौहान ने ब्लॉक प्रमुख और प्रधान संघअध्यक्ष का पटका व शॉल पहनाकर स्वागत किया । ये सभी सड़कें क्षेत्र पंचायत निधि से बनवाई गई हैं । जिन में सिकठिया गांव में लगभग पचास लाख रुपये की सीसी सड़कों का शिलान्यास किया गया ।
वही सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहाकि वह हमेशा क्षेत्र के विकास कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे कार्यक्रम में प्रधान जितेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह चौहान, वंदना सिंह, सोमेंद्र प्रताप सिंह, शिखर सिंह, शिवम गौर, अखिलेश अवस्थी और विकास मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
