कानपुर । उत्तर प्रदेश शासन व प्रशिक्षण एंव सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ,हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्म निर्भर बनाने हेतु प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर नगर एवं डी ए वी (पी जी) कालेज सिविल लाइंस कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 09 जनवरी को प्रातः 10 बजे स्थान डी ए वी (पीजी) कालेज परिसर में एक व्दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । इस रोजगार मेले में कानपुर नगर एवं अन्य शहरों की अनेक प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है । जिसमें प्रमुख रूप से शिफायर फूड्स इण्डिया लि (के एफ सी) जनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस (फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विस) श्री अप्सरा इंजीनियरिंग (Blinkit) एप्टीव इन्डिया प्रा लि, टाटा आंटोकाम्प सिस्टम लि ,कारियरब्रिज स्किल साल्यूशन, पंकज इन्टरप्राइजेज, रक्षा सिक्योरिटी सर्विस, EDU VANTAGE PRIVATE LIMITED) श्रीराम फाइनेंस ग्रुप,शिव शक्ति एग्रीटेक लिए,पुखराज हेल्थकेयर इत्यादि कम्पनियों के व्दारा रूपया -10000/-से रुपया 25000/-के मासिक वेतन पर जनपद-कानपुर नगर,कानपुर देहात,कन्नौज,उन्नाव,हैदराबाद,गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) ग्रुरू ग्राम आदि शहरों में टीम मेम्बर,सिक्योरिटी गार्ड ,डिस्टीब्यूटर मैनेजर, चीफ इंवेस्टमेंट मैनेजर,लाइफ इंवेस्टमेंट मैनेजर, MTS Zed Facilitate Auditor, वेयर हाउस एसोसिएट, आफिस असिस्टेंट,प्रमोटर रिक्रूटमेंट आफिसर,सेल्स आफिसर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, वेलनेस एडवाईजर आदि पदों पर भर्ती हेतु लगभग 735 रिक्तियों के साथ,प्रतिभाग कर रही है शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से परास्नातक, डिप्लोमा एंव आई टी आई उत्तीर्ण एवं सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में जो अभ्यर्थी प्रतिभाग करना चाहते हैं वह उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल रोजगार संगम पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उक्त रोजगार मेले में आवेदन कर सात्क्षाकार प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं ।
