बकेवर/फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित/वारन्टी की गिरफ्तारी किये जाने हेतु दिये गये आदेशों और निर्देशों के अनुपालन आज मंगलवार को उ0नि0 राम जन्म पाण्डेय मय हमराह का0 शशिशेखर राय के तलाश वाँछित वारण्टी से मय गिरफ्तार शुदा दो वारंटी राजेश कंजड पुत्र भल्ली कंजड उम्र करीब 45 वर्ष व चैतू पुत्र रंजीत उम्र करीब 58वर्ष निवासीगण ग्राम बिजौली थाना बकेवर फतेहपुर क्रमशः संबंधित मु0अ0सं0 158/22 धारा 60(2) आबकारी अधि0 थाना बकेवर जनपद फतेहपुर व मु0अ0सं0 07/15 धारा 324/323/ 504/506 भा0द0व को ग्राम बिजौली से समय करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय फतेहपुर के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया है । इस गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय थाना बकेवर, उ0नि0 रामजन्म पाण्डेय चौकी इंचार्ज देवमई, का0 शशि शेखर राय रहे ।
