फतेहपुर । रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के उपलक्ष में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए उ0नि0 ना0पु0 शोभा लाल,उ0नि0 ना0पु0 दिनेश चन्द्र मिश्र,उ0नि0 ना0पु0 मो0 सलीम खां, उ0नि0 ना0पु0 ज्ञान चन्द्र,उ0नि0 ना0पु0 चन्द्र प्रकाश दुबे,उ0नि0 ना0पु0 दृगपाल सिंह, उ0नि0 ना0पु0 राम प्रकाश यादव,उर्दू अनुवादक मो0 सगीर खां को भी महोदय द्वारा फूलमाला पहनाकर शॉल/घड़ी व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।
इस समारोह में समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व अन्य अधि0/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
