फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 30 जनवरी 2026 को थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा 28 जनवरी 2026 को थाना गाजीपुर पर पंजीकृत मु0 अ0सं0– 17/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात, चोरी का खुलासा करते हुए अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र अवधेश सिंह बेडिया निवासी ग्राम शाखा थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर को किया गया । गिरफ्तार कब्जे से एक इन्वर्टर एक्साइड कंपनी व एक की-बोर्ड व एक यूपीएस लेनेवो कंपनी व दो इन्वर्टर बैटरा व एक अदद मानीटर व एक स्पलेंडर मोटर साइकिल बरामद ।
पूछ-ताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मोटर साइकिल जनपद बांदा के बबेरू थाना से चोरी की है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/336(2) बीएन एस की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विशाल यादव,कांस्टेबल कुन्दन यादव, कांस्टेबल देवेन्द्र तिवारी, कांस्टेबल शील कुमार, कांस्टेबल विशाल कुमार आदि कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
