बिन्दकी/फतेहपुर । बिजली का तार टूट कर भैंस के ऊपर गिर गया जिसके चलते कीमती भैंस की मौत हो गई जिसके चलते पशुपालक तथा ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की जिसके चलते मृत भैंस का पोस्टमार्टम करा कर पशुपालक को मुआवजा मिल सके ।
कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात को बिजली का तार टूटकर पशुपालक गंगाराम साहू की कीमती भैंस के ऊपर गिर गया । जिसके चलते भैंस की मौत हो गई । ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे पशुपालक गंगा राम साहू ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी । जिसमें बताया कि ट्रांसफार्मर से गांव के अंदर गया बिजली का तार रात में टूट गया । बिजली का तार टूट कर उनकी भैंस के ऊपर गिर गया । जिसके चलते लगभग एक लाख रुपए कीमत की उनकी भैंस की मौत हो गई है । पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की ताकि मृतक भैंस का पोस्टमार्टम करने के बाद पशुपालक को मुआवजा मिल सके ।
