फतेहपुर । जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सदस्या उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती अंजू प्रजापति द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जन सुनवाई/जागरूकता चौपाल, निरीक्षण आदि किया जाना है । महिला जनसुनवाई 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे सदस्या द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस(सर्किट हाउस) जीटी रोड फतेहपुर में महिला जनसुनवाई करेंगी ।
