फतेहपुर । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 (01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक) आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत सेंट मैरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का समापन किया गया है ।
स्कूल के बच्चों के माध्यम से सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत संबंधित निबंध प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम,द्वित्तीय,तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं (कक्षा-5 रिया सिंह,सृनिका, उदद्यति, आयेशा, अद्दिक,समृद्धि, कक्षा-8 यशस्वी, ओजल वर्मा, अथर्व सिंह, रूद्र, मयशा, स्वर्णिम, कक्षा-11 शौर्य त्रिवेदी, दिव्या लोधी, माही सोनी, अनुष्का पटेल, उफाक, हरिप्रिया) को पुरस्कृत किया गया है इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहना चालकों को निः शुल्क हेलमेट (संदीप, प्रदीप, प्रधुम्न, अबुल, अंशुमान, अमृत लाल, बृज किशोर, अजय कुमार,अनूप,जयनारायण) वितरित किया गया तथा सड़क सुरक्षा की शपथ अविनाश त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी द्वारा दिलायी गयी । इस के उपरान्त सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का समापन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह (जैकी),विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी,अविनाश त्रिपाठी,अपर पुलिस अधीक्षक,महेन्द्र पाल,क्षेत्राधिकारी/ट्रैफिक प्रमोद कुमार शुक्ला,यातायात निरीक्षक,लालजी सविता,बस/ट्रक यूनियन के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार त्रिवेदी, ई-रिक्शा एसोशिएसन के अध्यक्ष सुशील उमराव, विद्यालय के फादर एफ०आर० प्रफुल, प्रधानाचार्य एस०आर० अरोकिया थॉमस आदि समस्त समस्त स्टाफ उपस्थित रहें ।
