फतेहपुर । वन विभाग एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में चाचा नेहरू चाचा पार्क में निः शुल्क योगाभ्यास एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निदेशक गंगादत्त मिश्रा द्वारा की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी सदर की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम के अंतर्गत योग गुरु दीप्ति योगेश्वर (प्रयागराज) द्वारा प्रतिभागियों को योगाभ्यास एवं ध्यान (मेडिटेशन) कराया गया । योग सत्र के दौरान ताड़ासन,मंडूकासन,कपालभाति,पद्मासन सहित अनेक योगासनों का अभ्यास कराया गया तथा इन आसनों से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । योग गुरु द्वारा यह भी बताया गया कि मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति का शरीर भी स्वतः स्वस्थ रहता है ।
इसके उपरांत वाजपेई के मार्गदर्शन में लगभग 10 मिनट का ध्यान सत्र आयोजित किया गया जिससे आये हुए प्रतिभागियों को मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ । योग एवं ध्यान अभ्यास में सुभाष बाजपेयी, मनीष ,रस्तोगी एवं मधुलता श्रीवास्तव और सुशील श्रीवास्तव का भी सहयोग रहा इस कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की ज्ञान तिवारी,जिला परियोजना अधिकारी,नमामि गंगे,वन विभाग से छत्रपाल सिंह,दीपक, रविंद्र सिंह विष्ट, रूप सिंह, सीमा सिंह,सुभाष सिंह,अभिनव सिंह, कल्पना सिंह सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग,ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा । जिसमें कार्यक्रम पूर्णतः सफल सिद्ध हुआ ।
