– एसोसिएशन नगर आयुक्त को करेगा सम्मानित
कानपुर । सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान में पेंशनर्स की बैठक जल संस्थान में यूनियन कार्यालय में बी एल गुलाबिया की अध्यक्षता में हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए गुलाबिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक मई 2022 को मजदूर दिवस पर घोषणा किया था कि प्रदेश के सभी विभागों में कर्मचारियों के सेवा निवृत्त के लिए ई- पेंशन पोर्टल का शुभारंभ कर सेवा निवृत्त की तिथि पर सम्पूर्ण भुगतान के साथ पेंशन देने के स्पष्ट निर्देश दिये थे । जो साढ़े तीन वर्षों बाद नगर निगम में 31 जनवरी 2026 को सेवा निवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को समस्त भुगतान के साथ पेंशन पुस्तिका भी दे दिया ।
बैठक में संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील सुमन ने बताया कि पहली बार न्याय प्रिय नगर आयुक्त जो मुख्यमंत्री के आदेशों को समय से लागू कर सेवा निवृत्त कर्मचारियों को कार्यालय की दौड़ से मुक्त करवा दिया है । क्योंकि इससे पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारी आज भी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं उनका भी समस्त भुगतान व पेशन दिलवाया जाय ।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि ऐसे नगर आयुक्त को पेंशनर्स एसोसिएशन सम्मानित कर सीएम के शासनादेश का समय से पालन करने के लिए अवगत करायेगा ।
इस बैठक में बी एल गुलाबिया,अशोक कुमार मिश्रा,आरपी श्रीवास्तव एडवोकेट,रविन्द्र कुमार मधुर,सुनील सुमनलाल बाबू श्रीवास्तव,सुशील सागर,दुर्गा प्रसाद,ताराचंद, सुशील कुमार श्रीवास्तव, रमाकांत वर्मा आदि थे ।
