बिन्दकी/फतेहपुर । जवाहर कोल्ड स्टोर एंड बर्फ फैक्ट्री के वार्षिक उद्घाटन के मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी । बड़ी संख्या में आलू की उपज करने वाले किसान भी मौजूद रहे । अखंड रामायण के समापन के मौके पर पूजा अर्चना के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
नगर के कुंवरपुर रोड चंद्र नगर स्थित जवाहर कोल्ड स्टोरेज एंड बर्फ फैक्ट्री के वार्षिक उद्घाटन में हजारों लोगों की भीड़ जुटी भारी संख्या में आलू किसान मौजूद रहे । इस मौके पर जवाहर को रिस्टोर और बर्फ फैक्ट्री के मालिक डॉ० राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजा भैया ने आए हुए आलू व्यापारियों तथा तमाम अन्य लोगों का स्वागत किया ।
बताते चले की वार्षिक उद्घाटन के मौके पर एक दिन पहले अखंड रामायण का शुभारंभ हुआ था वहीं रविवार को अखंड रामायण का समापन हुआ । पूजा अर्चना की गई हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद पाया । इस मौके पर जवाहर कोल्ड स्टोरेज एंड बर्फ फैक्ट्री के मालिक राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया ने आलू किसानों को बताया कि उनके यहां आलू के भंडारण की बेहतर सुविधा है ।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई नगर पालिका की अध्यक्ष राधा साहू, भाजपा नेता अनिल गुप्ता चार्ली, नगर पालिका के अध्यक्ष पति राम कुमार साहू,सपा नेता दयालू गुप्ता,डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता,अशोक उत्तम,विनोद द्विवेदी,गोलू गुप्ता,अरविंद भारती,भूपेंद्र उमराव,सौरभ बाजपेई,बृजेश मिश्रा,सोमवती निषाद,संगीता तिवारी, स्वाति ओमर, रचना हुसैन,हरि शंकर गुप्ता ,पुरुषोत्तम गुप्ता ,सुनीता गुप्ता,पंकज यादव,अनूप अग्रवाल,लक्ष्मी चंद्र मोना ओमर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
