बिन्दकी/फतेहपुर । आगामी महाशिवरात्रि त्यौहार तथा शब-ए-बारात पर्व को लेकर पीस कमेटी की कोतवाली में बैठक हुई । बैठक में मौजूद क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव व तहसीलदार रचना यादव ने दोनों त्योहार शांतिपूर्वक आपसी भाईचारा से मनाने की अपील किया और कहा किसी भी प्रकार कोई गैर कानूनी कार्य न किया जाए वरना कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली परिसर में रविवार की शाम करीब 4:30 बजे पीस कमेटी की एक बैठक हुई । बैठक में आगामी महाशिवरात्रि त्यौहार तथा शब-ए-बारात पर्व आपसी भाई चारा व शांति पूर्वक मनाने पर चर्चा हुई ।
इस मौके पर नायब तहसीलदार रचना यादव ने कहा कि दोनों ही पर्व सभी लोग आपसी भाईचारा और सौह पूर्ण वातावरण में मनाने का काम करें ।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव ने कहा कि त्योहार मनाने के दौरान कोई व्यक्ति गैर कानूनी काम ना करें परंपरागत ढंग से दोनों त्यौहार मनाने का काम करें यदि कोई व्यक्ति गैर कानूनी काम करेगा तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा, सब इंस्पेक्टर विजय प्रकाश तिवारी, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, अमरनाथ मौर्या, जोनिहा चौकी इंचार्ज अजीत सिंह, खजुहा चौकी इंचार्ज बृजेंद्र माथुर के अलावा बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर,अनूप अग्रवाल,मोहम्मद इम्तियाज,जनता ग्राम प्रधान विजय कुमार चौरसिया, जाफराबाद ग्राम पंचायत प्रधान पति मिठाई लाल कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
