बिन्दकी/फतेहपुर । आगामी शब्बे बारात/बारावफात व होली त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक थाना कल्यानपुर में में हुई ।
बैठक में क्षेत्रीय धर्मगुरु के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे और आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया ।
थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों में कोई ऐसा काम न करें जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े । अराजक तत्वों व अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों से सावधान रहें । अगर ऐसी कोई जानकारी किसी को हो तुरंत थाना पुलिस को सूचना दें ।
उन्होंने ने शासन प्रशासन द्वारा निर्गत आदेशों की भी विस्तार से उपस्थित लोगों को जानकारी दिया । इस मौके पर थाना कल्यानपुर के सभी उपनिरीक्षक व आरक्षी भी मौजूद रहे ।
