कानपुर । सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष बीएल गुलाबिया एंव वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भगवान परशुराम महासभा के कार्यालय में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी जी जय श्रीराम का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत कर सम्मानित किया ।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने जुलूस निकालकर हर्षौल्लास के साथ जयन्ती मनाये जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए पेंशनर्स एसोसिएशन ने बताया कि सभी पेंशनर्स भगवान परशुराम जयंती के जुलूस में शामिल लोगों स्वागत करेंगे ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी एल गुलाबिया, अशोक कुमार मिश्रा,आरपी श्रीवास्तव एडवोकेट,जगदीश प्रसाद मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी,सुनील सुमन,सरदार इन्द्रजीत सिंह गिल,श्याम नारायण शुक्ला , राजेश शुक्ला आदि पदाधिकारी उपस्थित थे ।
