बिन्दकी/फतेहपुर । जय गुरुदेव मंदिर के वार्षिक उत्सव के मौके पर मंत्र उच्चारण के बीच हवन पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । भंडारे में हजारों से अधिक संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया और धन्य हुए । भंडारे में कस्बा के अलावा आसपास के तमाम गांव के श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया ।
जानकारी के अनुसार कस्बे के निकट खिदिरपुर गांव के समीप जय गुरुदेव मंदिर के वार्षिक उत्सव में रविवार को मंत्र उच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया ।
रविवार को दिन में करीब 01 बजे से विशाल भंडारे का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया और धन्य हुए । आए हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना की मन्नत मांगी प्रसाद चढ़कर आशीर्वाद पाया । भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वालों में महिलाओं पुरुषों युवाओं बुजुर्गों तथा बच्चों की भारी भीड़ रही ।
बताया गया कि दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के दोनों दिन हवन पूजन किया गया । वार्षिक उत्सव के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ । मंदिर को भव्यता से सजाया गया था ।
भंडारे में कस्बे के अलावा खिदिरपुर, भवानीपुर ,अमेना ,जबरापुर, गुलाबपुर,जाफराबाद,शाहपुर,जैनपुर,बसंती खेड़ा,दरियापुर,डीघ तथा छीछा आदि तमाम गांव के हजारों से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । बच्चों ने मंदिर परिषद में लगे झूलों का आनंद लिया ।
