फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कल्यानपुर पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित को आज रविवार को थाना कल्यानपुर पुलिस टीम के द्वारा चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त निशांत शर्मा पुत्र शम्भूशरण शर्मा निवासी ग्राम तुरी थाना मेन जनपद गया । बिहार उम्र करीब 19 वर्ष हाल पता कंसपुर को मुरादीपुर-बिन्दकी रोड से बाये तरफ स्थित मोबाइल टावर घर पर जाने वाले कच्चे चकरोट से गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्त के कब्जे से एक ड्रोन कैमरा सेट,बैटरी चार्जर, दस लकड़ी के पटरे,तीन लकड़ी के बने हुए खिड़की के दरवाजे का फ्रेम, एक साइकिल, एक सोलर पैनल व एक कुल्हाड़ी बरामद करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया है ।
वही गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 हिमांशु सिंह, उ0नि0 अनुज कुमार मिश्रा,का0 धन्नजय यादव,का0 रविशंकर रहे ।
