बिन्दकी/फतेहपुर । क्षेत्र में मूल रूप से गांव के रहने वाले युवक ने अपने कठिन परिश्रम और लगन के चलते हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा पास किया। पैतृक गांव पहुंचने पर फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया गया । जहानाबाद क्षेत्र के विधायक ने भी प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया । कहा कि गांव क्षेत्र के युवाओं को इस सफलता से प्रेरणा लेना चाहिए ।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सदान बदान का पुरवा गांव के मूल रूप से रहने वाले होनहार युवक प्रशांत यादव पुत्र गीतम सिंह यादव ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा पास की है ।
शुक्रवार को दिन में करीब 3:00 बजे सदान बदान का पुरवा गांव में जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा भारी संख्या में ग्रामीणों ने फूलमालाओं से लादकर प्रशांत यादव का स्वागत किया और बधाई दी ।
इस प्रशांत यादव ने बताया कि वर्तमान समय में उनका परिवार कानपुर नगर के नौबस्ता इलाके में रहता हैं । पिता पुलिस विभाग में है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साथ ड्यूटी में रहते हैं ।
उन्होंने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन में फॉर्म भरा था जिसके चलते 3 मार्च को उनका फाइनल रिजल्ट आया । उन्होंने बताया कि उनकी नियुक्ति उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई है ।
उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से कहा कि यदि समर्पण के भाव से लक्ष्य की तैयारी की जाए तो निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी ।
इस मौके पर राघवेंद्र सिंह,ध्यान सिंह,पहलवान, नयन सिंह यादव, बलवंत यादव,गोविंद,मोहित सिंह,कपूर सिंह,कोठारी प्रसाद, नागेंद्र, हरबंस सिंह,अचलू सिंह, सोमनाथ, शिवनाथ, राजोल सिंह, धर्मेंद्र, इंदल, गुड्डू, रामराज, आकाश आदि रहे ।
