फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु शिक्षण एंव मार्गदर्शन केन्द्र,जिला सेवायोजन कार्यालय में तृतीय श्रेणी की सेवाओं/अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक वर्षीय निःशुल्क प्रशिक्षण 01 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ होने वाले हैं ।
सत्र में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यथिर्यो से आवेदन पत्र 24 मार्च 2026 तक आमंत्रित किये जाते है । प्रवेश हेतु योग्यता न्यूनतम इंटरमीडिएट परीक्षा उर्तीण (हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय सहित) तथा आयु 18 से 35 वर्ष है ।
स्नातक,परास्नातक ,टंकण,आशुलिपि, कम्पयूटर का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश में वरीयता दी जायेगी ।
इच्छुक पुरुष/महिला अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता,आयु,जाति एवं सेवायोजन कार्यालय पंजीयन सम्बन्धी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति सहित आवेदन पत्र जिला सेवायोजन कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में विलम्बतम 24 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं ।
आवेदन पत्र पूर्ण पाये जाने पर अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय में होगा ।
साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय न होगा । आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है ।
