बिन्दकी/फतेहपुर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने 10 महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी से काम नहीं है । शिक्षा ग्रहण कर अधिकारी बनकर उच्च पदों में महिलाएं आसीन है । इसके अलावा राजनीति में भी महिलाएं बढ़- चढ़ कर हिस्सा ले रही है । खासकर स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं का बड़ा योगदान रहता है ।
जानकारी के अनुसार खजुहा कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों एएनएम, स्टाफ नर्स, सीएचओ,आशा बहू तथा आशा संगिनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव नयन गिरी, अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, अरुण कुमार शुक्ला राजकुमार उर्फ राज, संग्राम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
