– देश के पीएम नाले के गैस से खाना बनाने की सलाह देते है ।
बिन्दकी/फतेहपुर । जब-जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है । तब तब उसने जनता को लाइन में खड़ा करने का काम किया है । केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार है । पूरी तरह से फेल साबित हुई है । जनता पूरी तरह से त्रस्त है और सत्ता परिवर्तन चाहती है ।
गुरुवार की शाम लगभग 4:00 बजे नगर के ललौली चौराहा के समीप पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट शिवाकांत तिवारी ने गैस की कीमत को लेकर भाजपा सरकार को घेरने का काम किया ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे उन्होंने कहा था कि जब भी होली व ईंद का त्यौहार होगा गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा । लेकिन आज तक किसी को मुफ्त में गैस सिलेंडर नहीं मिला ।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार आई है तो उसने लोगों को लाइन में खड़ा करने का काम किया है । चाहे नोटबंदी का मामला हो चाहे डीएपी यूरिया खाद का मामला हो और अब गैस सिलेंडर का मामला है । अभी होली का त्यौहार था आगे नवरात्र तथा ईद का त्यौहार आने वाला है लेकिन लोग गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगा रहे हैं परेशान है । भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है । गैस सिलेंडर न मिलने के कारण लोगों ने चूल्हे में खाना बनाना शुरू कर दिया है । गैस एजेंसी में सर्वर नहीं चल पा रहे । जिसके कारण लोगों को गैस नहीं मिल पा रही । इसके अलावा भारी कीमत में गैस ब्लैक में बिक रही है ।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने बेरोजगारों को चाय पकौड़ा तलकर बेचने की सलाह दी थी । इसके अलावा उन्होंने नाले की गैस से खाना बनाने की सलाह दी थी ।
इस मौके पर कांग्रेस नेता उदित अवस्थी,पप्पू,मोहम्मद इरफान,लाल मोहम्मद, प्रशांत शुक्ला तथा अमर सिंह गौतम रहे ।
