– उभरती प्रतिभाओं को मेडल प्रमाणपत्र शील्ड देकर किया गया सम्मानित
– मानस औषधि शिक्षण संस्थान एवं सवेरा पाठ्य कार्यक्रम का किया गया अनावरण
बिन्दकी/फतेहपुर । तहसील बिन्दकी कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित स्वागत गेस्ट हाउस में उत्कृष्ट विद्यालय शौर्य किड्स प्ले स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हुआ ।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व तत्पश्चात दीप प्रज्वलन विशिष्ट अतिथि बिन्दकी पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा एवं नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू द्वारा किया गया ।
दीप प्रज्वलन में सहभागिता करने में विद्यालय के प्रबंध तंत्र से गौरव सिंह अबोध,स्वर्णिमा गौतम,बीजेपी के वरिष्ठ नेता अतुल द्विवेदी,नेत्री संगीता अग्निहोत्री,मुन्नालाल सोनकर सत्यम सहित अन्य सम्मानित सदस्य रहे ।
वही विद्यालय के प्रबंध तंत्र से गौरव अबोध और स्वर्णिमा सिंह गौतम द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया । साथ ही विद्यालय के बच्चो द्वारा संगीत,गायन ,नृत्य आदि कलाओं का प्रदर्शन किया गया ।
इसके साथ इसी कार्यक्रम में मानस औषधि शिक्षण संस्थान एवं सवेरा पाठ्य कार्यक्रम का अनावरण गौरव सिंह अबोध व स्वर्णिमा गौतम ने अतिथियों के साथ किया एवम अबोध में इस पाठ्यक्रम कार्यक्रम की जानकारी सभी को दी ।
कक्षा पीजी से प्रथम विनी गुप्ता,द्वितीय अद्विक दोसर,तृतीय वेदांस शुक्ला नर्सरी से प्रथम सहर्द गुप्ता द्वितीय शौर्य कुमार,तृतीय विश्वजीत सिंह एलकेजी से प्रथम अदविक गुप्ता द्वितीय अर्निका सिंह,तृतीय कृती गुप्ता यूकेजी से प्रथम अनिका,द्वितीय समृद्धि तृतीय दर्शानी गुप्ता रही वही टीचर ऑफ द ईयर अंजना प्रजापति,लीडर ऑफ द ईयर रिचा पैरेंट्स ऑफ द ईयर दिव्या गुप्ता व पियूष गुप्ता स्कूल टॉपर अदविका गुप्ता अटेंडेंस अवार्ड दर्शनी, क्रिएटर ऑफ द ईयर दर्श,क्लीनेस्ट अवार्ड नम्रता गुप्ता को विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध तंत्र व शिक्षक एवम शिक्षकाओ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों,बच्चो व अभिभावकों को विशेष आभार व्यक्त किया ।
