फतेहपुर । कम्पोजिट विद्यालय गंगचौली बुजुर्ग में वार्षिकोत्सव मनाते हुए वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया । कक्षा 1 से 5 तक के प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं अधिक उपस्थित वाले बच्चों कों अच्छे गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया ।
अभिभावकों कों भी गिफ्ट प्रदान किया । अभिभावकों कों अधिक से अधिक नवीन एडमीशन कराने का अनुरोध किया गया ।
इस अवसर पर डॉ० सुनील कुमार तिवारी, राम नरेश, अल्का वर्मा, सुनीता वर्मा,मोनी गुप्ता,मोनिका वर्मा,अंतिमा सहित सभी अभिभावक उपस्थित रहे ।
