फतेहपुर । खनन विभाग द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध निरंतर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है । जिसके अंतर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2025 -26 में अवैध खनन के 06 प्रकरणों में कुल रूपये 21,86,620/- के राजस्व की वसूली की गई है ।
इसी प्रकार अवैध परिवहन के 2024 प्रकरणों में कुल रूपये 9,44,36,761/- का अर्थदंड अधिरोपित कर राजस्व वसूली की गई एवं अवैध भंडारण के भी 02 प्रकरण प्रकाश में आए जिसपर कार्यवाही करते हुए रुपए 62,46,472/- का अर्थदंड अधिरोपित कर राजस्व वसूली की गई । इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध खनन,अवैध परिवहन, अवैध भंडारण के कुल 2032 प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए रुपए 10,28,69,853/ का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए राजस्व की वसूली की गयी ।
गत वर्ष में कुल 1632 प्रकरणों में रुपए 9,35,26,465/ का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए राजस्व की वसूली की गई थी । इस वर्ष किए गए प्रवर्तन कार्य से रुपए 93,43,388/-(9.99%) का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया ।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 1511 प्रकरणों में रुपए 6,94,83 ,300/-का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए राजस्व की वसूली की गई थी ।
वित्तीय वर्ष 2023-24 की अपेक्षा वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रवर्तन कार्य से 2,40,57,165/-(34.63%) का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया । जब कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में गत वर्ष की अपेक्षा 93,43,388/-(9.99%)का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया ।
इस प्रकार विगत दो वित्तीय वर्षों में जनपद फतेहपुर में अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध भंडारण से रुपए 4,27,43,941 (48.07%) का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया ।
तहसील स्तरीय एवं जनपद स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा नियमित रूप से जनपद में संचालित खनन पट्टों एवं अवैध खनन व अवैध परिवहन की जाँच करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
