फतेहपुर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को जनपद के समस्त 2364 मतदेय स्थलों/बूथों पर किया जायेगा ।
सभी मतदेय स्थलों पर बी०एल०ओ० मतदाता सूची के साथ उपलब्ध रहेंगे । इसके अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में भी प्रकाशित मतदाता सूची जनसामान्य के निरीक्षणार्थ दिनांक 10.04.2026 से एक सप्ताह की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी ।
अंतिम प्रकाशन हेतु तैयार की गई मतदाता सूची में कुल 1735900 मतदाता विद्यमान हैं,जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 238-जहानाबाद , 239-बिन्दकी,240-फतेहपुर, 241-अयाहशाह, 242-हुसैनगंज, 243-खागा में मतदाता सूची में कुल 1735900 महिला/पुरुष मतदाता है ।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभाओं की एक सेट फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रति निःशुल्क 10 अप्रैल 2026 को उपलब्ध करायी जायेगी ।
