बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खण्ड परिसर स्थित बीआरसी देवमई के खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ल के निर्देशन में पुस्तक वितरण प्रभारी विष्णु अवस्थी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026- 27 की निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें समस्त विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई ।
पुस्तक वितरण प्रभारी विष्णु अवस्थी ने इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापको से बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित कर बेसिक शिक्षा विभाग के लक्ष्य को शत- प्रतिशत प्राप्त करने में अपना सराहनीय योगदान किया ।
