फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त उमेश गुर्जर पुत्र महेन्द्र गुर्जर निवासी ग्राम नीम दा गेट नियर मानव भारती स्कूल थाना अटल बन्द जनपद भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रा0नि0 तेज बहादुर सिंह, उ0नि0 आनन्द वर्मा ,उ0 नि0 उमेन्द्र प्रताप सिंह,का0 ओमप्रकाश पाण्डेय, का0 दीपक सिंह शामिल रहे ।
