खागा/फतेहपुर । जनपद के किशुनपुर थाना क्षेत्र के पिपरहाडेरा मजरे असहट गांव में एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । यह घटना बीती देर रात हुई । जिसके बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है । सभी का रो रोकर हाल बुरा है । मृतक की पहचान पिपरहा डेरा निवासी रामपाल निषाद (25 वर्ष) पुत्र लुटवा के रूप में हुई है ।
मिली जानकारी के अनुसार रामपाल ने घर सूना पाकर छत के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी । हालांकि की आत्म हत्या का कारण स्पष्ट रूप से नहीं पता चल सका है । परिजनों ने जब युवक का शव फंदे से लटका देखा तो घर में हड़कंप मच गया । शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
