उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य के अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है ।
उन्होंने कहा है कि कुछ लोग अफ़वाह फैलाकर डराने की कोशिश कर रहे हैं । योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं ।
In the last 3 days, fresh COVID19 positive cases have gone down in the state. There in no shortage of beds, oxygen and life saving drugs in the State: Chief Minister Yogi Adityanath pic.twitter.com/JkRQy5KgHf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 26, 2021
हालाँकि उत्तर प्रदेश में रविवार को 35 हज़ार से ज़्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज हुए हैं । राज्य के कई इलाक़ों से बेड्स की कमी और ऑक्सीजन की कमी की रिपोर्टें प्रतिदिन आ रही हैं ।
यूपी में 10 लाख से ज़्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं और आधिकारिक रूप से क़रीब तीन लाख एक्टिव केस हैं और सात लाख से अधिक लोग रिकवर हो गए हैं । आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक़ अभी तक राज्य में कोरोना से 11 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है ।
COVID19 | Uttar Pradesh reports 33,574 new cases, 249 deaths and 26,719 recoveries in the past 24 hours; active cases 3,04,199 pic.twitter.com/zairRHr0Wx
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 26, 2021
पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 33 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं । 249 लोगों की मौत हुई है और 26 हज़ार से ज़्यादा लोग ठीक हुए हैं ।
