बिन्दकी/फतेहपुर । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिन्दकी के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।
गत दिवस सुबह से ही परीक्षा परिणाम आने को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया । विद्यार्थियों ने”तुम समय की रेंत पर निशान छोड़ते चलो” की सार्थकता को सिद्ध कर दिखाया ।
सीबीएसई दसवीं परीक्षा परिणाम के वरीयता क्रम में प्रेरणा साहू ने 95.2,रबब अफजाल खान ने 95,अंश गुप्ता 94, अर्चित राजपूत 94, उत्कर्ष द्विवेदी 93,सिमरन दत्ता 91.2,अमन सिंह 91,सत्यम पटेल 91व ईशान गुप्ता ने 90.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया ।
विद्यालय 141 छात्र छात्र-छात्राओं में 110 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा ।
विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य डॉ नितिन तिवारी, कोआर्डिनेटर आशीष तिवारी व आदित्य ओमर ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और उज्जवल भविष्य की कामना किया ।
प्रधानाचार्य डॉ० नितिन तिवारी ने अच्छे परिणाम का श्रेय शिक्षक शिक्षिकाओं की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन को दिया । उन्होंने अभिभावकों के सानिध्य को इस सफलता का भागीदार माना ।
