– दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती,एक गंभीर रेफर
बिन्दकी/फतेहपुर । ट्रक चालक द्वारा अचानक गाड़ी मोड़ देने से बाइक सवार दो लोग अनियंत्रित होकर दूर जा गिरे । इसके चलते दोनों घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । घायलों में एक के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दकी-भवानीपुर मार्ग में जय गुरुदेव मंदिर के समीप रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे एक ट्रक चालक द्वारा अचानक गाड़ी मोड़ देने से बाइक सवार दीपू उर्फ अजय, उम्र लगभग 27 वर्ष, पुत्र सेवालाल तथा अनुज,उम्र 22वर्ष,पुत्र बाबू,दोनों निवासी ग्राम छीछा,कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर अनियंत्रित होकर दूर जा गिरे जिसके चलते दोनों घायल हो गए । दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ लग गई । दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । जिसमें दीपू उर्फ अजय के फ्रैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया गया ।
घायलों ने बताया कि बाइक सवार दोनों लोग किसी काम से बिंदकी गए थे और काम पूरा करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे । तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई ।
