फतेहपुर । शहर के हरिहरगंज पुल के समीप आज ड्रीम इन होटल का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में सुंदरकांड पाठ एवं हवन-पूजन के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में श्रद्धा व उत्साह का माहौल देखने को मिला ।
होटल के संचालक राजेश शिवहरे एवं मैनेजर हर्ष शिवहरे ने बताया कि ड्रीम इन होटल को आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है । ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर और आरामदायक ठहरने की सुविधा मिल सके ।
उन्होंने बताया कि होटल में कुल 12 कमरे उपलब्ध हैं । जिनमें 2 सुपर डीलक्स,7 डीलक्स और 3 स्टैंडर्ड रूम शामिल हैं सभी कमरों में बालकनी,वाई-फाई और 24 घंटे बिजली के लिए जनरेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । जिससे मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो । इसके साथ ही होटल में ठहरने वाले यात्रियों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था भी की गई है मेहमान अपनी पसंद के अनुसार भोजन का ऑर्डर दे सकते हैं । जिसे होटल द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा ।
संचालक ने बताया कि उनका उद्देश्य यात्रियों को किफायती दरों पर बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है,जिससे फतेहपुर में आने वाले लोगों को एक अच्छा और सुरक्षित ठहरने का विकल्प मिल सके ।
शुभारंभ के अवसर पर मौजूद लोगों ने होटल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संचालक को बधाई दी ।
