वीके सक्सेना का कहना है कि नए ज़िले बनाने के लिए अगस्त 2024 में गृह मंत्रालय ने मंज़ूरी दी थी ।
नई दिल्ली । लद्दाख के उप-राज्यपाल विनय कुमार (वीके) सक्सेना ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच ज़िलों के गठन की घोषणा की है । उप-राज्यपाल ने इसकी जानकारी देते हुए इस दिन को ‘ऐतिहासिक’ बताया है ।
ये पांच नए ज़िले होंगे- नुब्रा, शाम, चांगथांग, ज़ास्कर और द्रास ।
लद्दाख में केवल दो ही ज़िले हैं- कारगिल और लेह. उप-राज्यपाल की अनुमति के बाद अब लद्दाख में अब कुल सात ज़िले हो जाएंगे ।
वीके सक्सेना ने कहा “मैंने लद्दाख में पांच नए ज़िले बनाने की अधिसूचना को मंज़ूरी दे दी है । इससे लद्दाख के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग और उनकी आकांक्षाएं पूरी हुई हैं ।”
सक्सेना के मुताबिक़, नए ज़िले बनाने के लिए अगस्त 2024 में गृह मंत्रालय ने मंज़ूरी दी थी ।
“इससे ज़मीनी स्तर पर प्रशासन मज़बूत होगा । प्रशासनिक ढांचे का विकेंद्रीकरण होगा और लद्दाख के लोगों, ख़ासकर दूरदराज़ इलाक़ों में रहने वालों तक सार्वजनिक सेवाएं तेज़ी से पहुंच सकेंगी ।”
उप-राज्यपाल का कहना है कि नए ज़िलों के गठन से ‘जनता और सरकार के बीच क़रीबी बढ़ेगी । साथ ही विकास, रोज़गार और उद्यमिता के नए अवसर भी बनेंगे ।
