राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी (आप) के सात सांसदों का बीजेपी में विलय स्वीकार कर लिया ।
नई दिल्ली । संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट में इसकी पुष्टि की है ।
जिन सांसदों का बीजेपी में विलय हुआ है,वो हैं राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता । राज्यसभा की वेबसाइट अब दिखा रही है कि ये सात सांसद बीजेपी सांसदों की सूची में शामिल हो गए हैं ।
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इस बदलाव के बाद बीजेपी की राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या 113 हो गई है । राघव चड्ढा ने 24 अप्रैल को 6 सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ी थी । उन्होंने कहा था कि दो-तिहाई से अधिक सांसदों के पार्टी छोड़ने पर दल बदल क़ानून लागू नहीं होगा । दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा था कि वो इन सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे ।
