ट्रंप ने कहा कि कमरे में वो कुछ देर अपनी इच्छा से रुके हुए थे ।
अमेरिका । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिनर पार्टी में हुई फ़ायरिंग के बाद कहा कि वह इसको लेकर घबराए नहीं ।
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी साझेदार सीबीएस न्यूज़ को इंटरव्यू दिया इसमें कहा “मैं घबराया नहीं था मैं ज़िंदगी को समझता हूं । हम एक क्रेज़ी वर्ल्ड में रहते हैं ।”
ट्रंप से इंटरव्यू में पूछा गया कि जेडी वेंस को सबसे पहले कमरे से बाहर निकाला गया, उन्हें क्यों नहीं ? इस पर ट्रंप ने कहा कि वह अपनी इच्छा से वहां रुके हुए थे ।
उन्होंने कहा “मैं देखना चाहता था कि क्या हो रहा है… मैं जानना चाहता था कि क्या चल रहा है ।”
गौरतलब है कि वॉशिंगटन हिल्टन होटल में कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर में शनिवार को फ़ायरिंग हो गई थी । इसके बाद जल्दबाज़ी में राष्ट्रपति ट्रंप और उप राष्ट्रपति वेंस को वहां से निकाला गया ।
