अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह फ़ोटो ट्रुथ सोशल पर जारी की थी ।
अमेरिका । व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में शनिवार रात वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी करने वाले संदिग्ध शख़्स को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा ।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक़ आरोपी की पहचान 31 साल के कोल टोमस एलन के रूप में की है । जो कैलिफ़ोर्निया के टॉरेंस से है ।
अमेरिका के अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी ट्रंप प्रशासन के सदस्यों को निशाना बना रहा था उनका कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी संभावित टारगेट थे ।
अधिकारियों ने अमेरिकी पार्टनर सीबीएस न्यूज़ को बताया कि संदिग्ध को वॉशिंगटन डीसी के नॉर्थ-वेस्ट इलाक़े में मेट्रो पॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट स्टेशन में रखा गया था । आज उसे राजधानी के साउथ-ईस्ट हिस्से में एक डिटेंशन सेंटर ले जाया जाएगा । रविवार को एक बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि कैबिनेट सदस्यों और राष्ट्रपति की ‘हत्या की कोशिश में गोली चलने’ के बाद भी ट्रंप ‘डरे हुए नहीं हैं ।’ व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने इस हमले को ‘डरावना’ बताया ।
